लगातार बढ़ती जा रही मनीष सिसोदिया की मुश्किलें, 14 दिनों की न्यायिक हिरासत और बढ़ी

Summary :

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट इनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। फिलहाल दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम शराब घोटाले के मामले में 22 मार्च तक ईडी की रिमांड पर है

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कथित शराब घोटाले के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट इनकी न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। फिलहाल दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम शराब घोटाले के मामले में 22 मार्च तक ईडी की रिमांड पर हैं।
14 दिनों की न्यायिक हिरासत बढ़ी
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए मनीष सिसोदिया | India's 18 News
बता दें कि सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब घोटाले के सीबीआई से जुड़े मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत बढ़ाई है। इससे पहले 17 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व डिप्टी सीएम की ईडी रिमांड को 5 दिन और बढ़ाने का फैसला किया था। 
सीबीआई ने करीब 8 घंटे की पूछताछ
Delhi excise policy: CBI questions Manish Sisodia at Delhi headquarters.  5-point | Mint
खास बात है कि दिल्ली के शराब घोटाले के मामले में मनीष सिसोदिया को सबसे पहले सीबीआई ने करीब 8 घंटे की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। सिसोदिया ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ रुख किया था। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट से राहत न मिलने के बाद मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। शराब घोटाले में सिसोदिया पर सीबीआई के शिकंजे के बाद ईडी ने भी तिहाड़ जेल में पूछताछ करने के बाद गिरफ्तारी की थी।  

Desk Team