‘भाजपा सांसद, ना काम कर रहे, ना करने दे रहे’

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अर​विंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की घोषणा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा कदम है।

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अर​विंद केजरीवाल ने महिलाओं के लिए दिल्ली मेट्रो और डीटीसी बसों में मुफ्त सफर की घोषणा महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत बड़ा कदम है। इस योजना की घोषणा के बाद दिल्ली की जनता के तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स आ रहा है। लेकिन भाजपा के नेता इस घोषणा से खुश नजर नहीं आ रहे हैं। वेलोग इसके खिलाफ हैं। उक्त बातें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कही। 
सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने पांच साल पहले भाजपा के सात सांसद चुनकर दिए। इन्होंने दिल्ली की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया। फिर से जनता ने भाजपा को सात सांसद दिए। अभी भी ये कुछ नहीं कर रहे हैं। 
बल्कि दिल्ली सरकार दिल्ली की जनता के लिए कुछ कर रही है तो भाजपा इसका विरोध कर रही है। आए दिन भाजपा के लोग दिल्ली सरकार के काम में बाधा पहुंचाना चाहती है। उप मुख्यमंत्री ने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि भाजपा वालो दिल्ली की महिलाओं से क्या दिक्कत है।

Desk Team