नई दिल्ली : दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पिछले चार माह से गठबंधन की बात चल रही है, दोनों गठबंधन गेंद एक दूसरे के पाले में होने की बात कर रहें हैं लेकिन वास्तव में वोटों की गेंद जनता के पास है। यह कहना है दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का।
उन्होंने कहा कि जनता इस लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए वोट देकर नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है और इन दोनों को ऐसा सबक सिखाएगी कि 2020 के चुनाव में जनता के सामने जाने लायक ही नहीं रह जाएंगे। तिवारी ने कहा कि अगर केजरीवाल ने दिल्ली की जनता के हित में कोई विकास कार्य किया है तो अपने सभी विधायकों के रिपोर्ट कार्ड जारी करना चाहिए।
तिवारी ने कहा कि कांग्रेस के पास एक भी ऐसा काम नहीं है जो बीते 15 सालों में उन्होंने किया हो और उसके आधार पर दिल्ली की जनता से वोट मांग सकें।


Download Android App
Download iOS App



