नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में यंग इंडिया के बैनर तले भारी संख्या में मंडी हाउस में विद्यार्थी इकट्ठा हुए। जिसमें जामिया, जेएनयू, अंबेडकर विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय सहित कई विश्वविद्यालय के विद्यार्थी शामिल हुए।
इसके बाद भारी संख्या में विद्यार्थियों ने मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों के समर्थन में कांग्रेस के नेता भी शामिल हुए। इस दौरान यहां आजादी के खूब नारे लगे। वहीं केंद्र सरकार के विरोध में भी लोगों ने नारे लगाए। प्रर्शनकारियों ने कहा कि मौजूदा सरकार हमें धर्म के आधार पर बांटने का काम कर रही है।
वहीं जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष एन साई बालाजी ने कहा कि जब तक यह कानून वापस नहीं लिया जाता तब तक हम यूं ही प्रदर्शन जारी रखेंगे। प्रदर्शन में जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और आईसा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कंवलप्रीत कौर भी शामिल हुईं। बालाजी के कहा कि हम उच्चतम न्यायालय से असंवैधानिक सीएए को रद्द करने की मांग करते हैं। हम संविधान को बचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



