पश्चिमी दिल्ली : राजधानी में मासूमों को अगवा करने वाले गिरोह सक्रिय हो गए हैं। ताजा मामला पंजाबी बाग इलाके का है। यहां चार बच्चियों को एक आरोपी बहला फुसला कर बदरपुर से ले गया। लेकिन मार्शल की सूझबूझ से आरोपी घबरा गया और उन्हें पंजाबी बाग बस में छोड़कर कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, चारों बच्चियां परिवार के साथ सुल्तानपुरी में रहती हैं। परिवार में पिता-माता मजदूरी काम काम करते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोपहर में बच्चियां घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक व्यक्ति आया और बच्चियों को बहला-फुसला कर बदरपुर साथ ले गया। वहां से आरोपी ने बच्चियों को डीटीसी बस रुट नंबर-479 में बैठाया, जोकि बदरपुर से पंजाबी बाग के बीच चलती है।
सोमवार शाम करीब चार बदरपुर से चली आरोपी उन्हें चाकलेट का लालच देकर बस में बैठा दिया। पंजाबी बाग में आरोपी पकड़ने जाने के डर से वह उन्हें छोड़कर उतर गया। मार्शल ने बच्चियों को बस की सीटों सोता देखकर उनके परिजनों के बारे में पूछा तो बच्चियों रोने लगी।
इसके बाद मार्शल राजीव कुमार को बच्चों ने सारी घटनाक्रम बताया। बच्चियां पांच वर्ष से दस वर्ष के दरमियान है। मार्शल ने बस कंडेक्टर व चालक को सारी जानकारी देने के बाद पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुुंची पुलिस को बच्चियों सौंप दी है। पुलिस बच्चियों के माता-पिता का पता लगने का प्रयास कर रही है।
मार्शल से पता चला मामला
इधर बस रूट संख्या- 479 जब पंजाबी बाग पहुंची तो पूरी बस खाली हो गई। जब बच्चियां नहीं उतरी तो पता चला कि चारों बच्चिायों को कोई जानकार व्यक्ति लेकर आया था। जोकि रास्ते में उतर गया है। फिलहाल पुलिस बच्चियों के बयान व उनकी निशानदेही पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है।


Download Android App
Download iOS App



