दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में MBBS छात्रा ने की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट

Summary :

एमबीबीएस अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना तड़के करीब साढ़े तीन बजे मिली।

एमबीबीएस अंतिम वर्ष की एक छात्रा ने राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना तड़के करीब साढ़े तीन बजे मिली। मृतक सफदरजंग अस्पताल में इंटर्न थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, उसे एक छात्रावास का कमरा प्रदान किया गया था जहाँ वह अप्रैल से रह रही थी। उसने अपने छात्रावास के कमरे में यह कदम उठाया। उसने अपने दुपट्टे से फंदा बनाया और लटक गई। कमरा अंदर से बंद था। उसके दोस्तों को शक होने पर उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। उसे तुरंत आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने उसकी निजी डायरी से एक हाथ से लिखा सुसाइड नोट, साथ ही उसके कमरे से डिप्रेशन की दवाओं के दो पैकेट बरामद किए हैं। पीड़िता का परिवार अस्पताल पहुंच गया है और पुलिस ने उसके दोस्तों के बयान भी दर्ज किए हैं।आत्महत्या का मकसद अस्पष्ट बना हुआ है।

Desk Team