MCD Commissioner Ashwani Kumar : कोचिंग संस्था में गैरकानूनी बेसमेंट के खिलाफ होगी कार्रवाई

Summary :

MCD Commissioner Ashwani Kumar : एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ने राजेंद्र नगर हादसे पर बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गैरकानूनी बेसमेंट पर कार्रवाई की गई है। यह बेसमेंट किसी और काम के लिए बनाए गए थे, लेकिन इनको कोचिंग के लिए उपयोग में लाया जा रहा था। MCD Commissioner Ashwani Kumar दिल्ली एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ने बताया कि रविवार की शाम को करीब तीन बेसमेंट को सील किया गया था और ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।उन्होंने कहा, जांच में हमें पता चला है कि कई जगह गैरकानूनी बेसमेंट बनाए गए हैं। बेसमेंट किसी और काम के लिए…

MCD Commissioner Ashwani Kumar

MCD Commissioner Ashwani Kumar : एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ने राजेंद्र नगर हादसे पर बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गैरकानूनी बेसमेंट पर कार्रवाई की गई है। यह बेसमेंट किसी और काम के लिए बनाए गए थे, लेकिन इनको कोचिंग के लिए उपयोग में लाया जा रहा था।

MCD Commissioner Ashwani Kumar

दिल्ली एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार ने बताया कि रविवार की शाम को करीब तीन बेसमेंट को सील किया गया था और ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।उन्होंने कहा, जांच में हमें पता चला है कि कई जगह गैरकानूनी बेसमेंट बनाए गए हैं। बेसमेंट किसी और काम के लिए बनाए गए हैं, लेकिन उसको कोचिंग के लिए उपयोग में लाया जा रहा है। उनके खिलाफ हमारी कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले को लेकर इंजीनियर पर भी कार्रवाई हुई है और जेई को सस्पेंड कर दिया गया है।

Ashwini Kumar, Gyanesh Bharti take charge as Special Officer, Commissioner of unified MCD – ThePrint – ANIFeed

MCD Commissioner Ashwani Kumar : इससे पहले ओल्ड राजेंद्र नगर में राऊ आईएएस कोचिंग सेंटर हादसे को लेकर दिल्ली नगर निगम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की थी और कोचिंग सेंटर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। हादसे को लेकर स्थानीय असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर पर एक्शन लिया गया है। इस मामले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

बता दें कि 27 जुलाई को ओल्ड राजेंद्र नगर के राऊ आईएएस कोचिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने कारण तीन स्टूडेंट की जान चली गई थी। इन स्टूडेंट की पहचान तानिया सोनी, श्रेया यादव और नवीन डेल्विन के रूप में हुई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar