दिल्ली एमसीडी चुनाव (Delhi MCD elections) के लिए आज वोटिंग हो रही है। इस बार का एमसीडी चुनाव त्रिकोणीय हो गया है। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम साढ़े पांच बजे तक चलेगा। इस बार 1,349 कैंडिडेट चुनावी मैदान में हैं। वहीं डेढ़ करोड़ वोटर इन कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला करेंगे। बीजेपी (BJP), कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (आप )ने चुनावी रण जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है।
AAP नगर निगम पर भी दबदबा कवायद में है
दरअसल, MCD पर पिछले 15 साल से काबिज बीजेपी अपने सियासी वर्चस्व को कायम रखने के लिए जद्दोजहद कर रही है, तो AAP दिल्ली की सत्ता के साथ-साथ नगर निगम पर भी दबदबा बनाने की कवायद में है।वहीं, कांग्रेस दिल्ली की सियासत में अपने खोए हुए जनाधार को वापस पाने के लिए मशक्कत कर रही है।
सबसे बड़ा सियासी मुद्दा कूड़े का पहाड़
दिल्ली के गाजीपुर, भलस्वा और ओखला दिल्ली के इन तीन कूड़े के पहाड़ों को लेकर सियासत गर्म है।आम आदमी पार्टी कूड़े के ढेर के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहरा रही है, क्योंकि बीजेपी का ही एमसीडी पर नियंत्रण है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के तीनों कूड़े के पहाड़, गलियों में घूमते आवारा पशु, साफ-सफाई और और प्रदूषण के मुद्दे को लेकर बीजेपी के खिलाफ नेरेटिव गढ़ा है।


Download Android App
Download iOS App



