MCD elections: ‘आप’ नेता बोले- केजरीवाल से डर गई है भाजपा, बताया चुनाव आयोग को बीजेपी की कठपुतली

Summary :

आम आदमी पार्टी (आप) के सदस्य संजय सिंह ने आज राज्यसभा में कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के डर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) का चुनाव नहीं करा रही है।

राजधानी में एमसीडी के चुनाव होने वाले थे लेकिन कुछ परिस्थितयों के चलते इन चुनावों को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था । आम आदमी पार्टी के सदस्य संजस सिंह ने औपचारिक तौर से राज्यसभा में कहा है कि यह चुनाव भाजपा ने कुछ समय केलिए टाल दिये हैं ।दरअसल, केंद्र पर राज कर रही भाजपा दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल से डर गई है। भाजपा को यह लगता है कि जैसे आप ने पंजाब में सत्ता को स्थापित किया है और वह पूर्ण बहुमत से पंजाब में जीत गई हैं। इसी को देखते हुए आप दिल्ली के एमसीडी चुनाव पर भी अपना कब्जा न कर लें। 
भाजपा चुनाव क्यो नही करा रही हैं
श्री सिंह ने सदन में रेल मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा के दौरान कहा कि केन्द, की भाजपा सरकार श्री केजरीवाल के साथ एक मुख्यमंत्री की तरह वर्ताव नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि श्री केजरीवाल ने दिल्ली के बुजुर्गों को अध्योध्या में रामलला का दर्शन कराने की व्यवस्था की लेकिन मुख्यमंत्री जब रेलवे स्टेशन पर गये तो अधिकारियों का व्यवहार उचित नहीं था। उन्होंने कहा कि कोरोना के नाम पर सरकार ने बुजुर्गों को मिलने वाली रियायती टिकटों को समाप्त कर दिया जिसे तत्काल बहाल किये जाने की जरूरत है।
आप बोले- केजरीवाल से भाजपा डर गयी है
दिल्ली के बुजुर्गों को रामलला के दर्शन में भी केन्द, सरकार पर अडंगा लगाने का आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि श्री केजरीवाल से भाजपा डर गयी है और इसलिए एमसीडी चुनाव को टाल दिया है। चुनाव आयोग को भाजपा के इशारे पर काम करने का आरोप लगाते हुये उन्होंने कहा कि भाजपा के एजेंट के रूप में यह काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि रेलवे की सभी सेवायें जैसे बिजली आपूर्ति, साफ सफाई, कैटरिंग, आदि को ठेका पर निजी हाथों में दिया जा चुका है और रेल मंत्री कहते हैं कि रेलवे का निजीकरण नहीं होगा लेकिन वित्त मंत्रालय रेलवे की संपत्तियों को बेचकर सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जुटाने की घोषणा कर रहा है।उन्होंने कहा कि रेलवे में नौकरी के लिए बिहार के छात्रों के प्रांरभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा पास कर तीन वर्षों से बैठे हुये हैं और उन्हें नौकरी नहीं दी जा रही है। नौकरी दिये जाने की मांग करने पर इन छात्रों को बिहार की राजधनी पटना में और उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में घरों में घुस घुस कर पिटाई की गयी।

Desk Team