जनस्वास्थ्य को लेकर महापौर प्रवेश वाही ने अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए ये निर्देश

Summary :

MCD : दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लखनऊ और मालवीय नगर जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अधिकारियों को सख्ती से काम करने के निर्देश दिए। महापौर ने सभी 12 क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित करने, निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए। महापौर ने निगम क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों पर विशेष निगरानी रखने…

MCD : दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम के जनस्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर जनस्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लखनऊ और मालवीय नगर जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अधिकारियों को सख्ती से काम करने के निर्देश दिए।

महापौर ने सभी 12 क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में प्रत्येक सप्ताह समीक्षा बैठक आयोजित करने, निगरानी बढ़ाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

महापौर ने निगम क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि दिल्ली नगर निगम के नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वाले स्पा संचालकों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए और इस संबंध में दिल्ली पुलिस से भी सहयोग एवं निगरानी बढ़ाने का अनुरोध किया।

संयुक्त अभियान चलाने पर जोर

बैठक में होटल, मोटल तथा बल्क कचरा उत्पादकों, जैसे रेस्तरां, होटल और बैंक्वेट हॉल, के खिलाफ भी सख्त निगरानी और संयुक्त अभियान चलाने पर जोर दिया गया। महापौर ने स्वच्छता निरीक्षकों के साथ मिलकर ऐसे प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा, महापौर ने ई-कार्ट से संबंधित नीति जल्द जारी करने के निर्देश दिए, जिस पर अधिकारियों ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए।

बैठक में उप महापौर डॉ. मोनिका पंत, निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक रावत, डॉ. लल्लन राम वर्मा सहित सभी 12 क्षेत्रों के उप स्वास्थ्य अधिकारी उपस्थित रहे। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मार्गदर्शन में दिल्ली नगर निगम नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने और ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

यह भी पढ़ें : ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़, दो विदेशी समेत तीन गिरफ्तार

Avinay