नई दिल्ली : दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शनिवार को मेगा पीटीएम (पेरेंट टीचर मीटिंग) का आयोजन किया गया। इस दौरान नौवीं से 12वीं तक के बच्चों के अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने चर्चा बच्चों की जानकारी दी। पीटीएम के दौरान उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने पश्चिम विनोद नगर, आईपी एक्सटेंशन, राजकुमारी प्रतिभा विकास विद्यालय आईपी एक्सटेंशन, गाजीपुर के सर्वोदय कन्या विद्यालय, आनंद विहार, त्रिलोकपुरी ब्लॉक 27, त्रिलोकपुरी ब्लॉक 20, कल्याणपुरी सहित अन्य जगहों के स्कूलों में गए और बच्चों से संबंधित जानकारी ली।
इस मौके पर सिसोदिया ने कहा कि अभिभावकों की मदद से परीक्षा परिणाम में सुधार लाया जा सकता है। यदि अभिभावक भी इस दिशा में प्रयास करते हैं तो अकादमिक प्रदर्शन में सुधार होगा। पिछले दो साल से सरकार मेगा पीटीएम का आयोजन कर रही है। इसका असर भी दिखाई दे रहा है। इस कोशिश के बाद अभिभावक भी बच्चों की शिक्षा को लेकर सोचने लगे हैं। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा से पहले हुए इस पीटीएम में अभिभावक अपने बच्चों के शिक्षा स्तर का मूल्यांकन कर सकेंगे। साथ ही उनकी कमजोरियों को दूर करने की दिशा में प्रयास कर सकेंगे।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अखबार।


Download Android App
Download iOS App



