नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता धनुर्धारियों के एक समूह ने शुक्रवार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि देश-विदेश में पदक जीतकर इन खिलाड़ियों ने दिल्ली का मान बढ़ाया है। हमें इन खिलाड़ियों पर गर्व है। दिल्ली सरकार इन खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाएगी।
मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने बताया कि तीरंदाजी के दौरान काफी कुछ सीखने का मौका मिला है। उनसे मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार खिलाड़ियों के लिए नई खेल नीति तैयार कर रही है। हम इस संबंध में सभी से सुझाव ले रही है।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने पहुंचे खिलाड़ियों में अर्जुन पुरस्कार विजेता, विश्व कप और एशियाई चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले अभिषेक वर्मा, युवा विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता संचिता तिवारी, विश्व चैंिपयनशिप में भाग लेने वाली तान्या बंसल शामिल थीं। इसके अलावा इनके साथ कोच लोकेश चंद भी थे।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



