लॉकडाउन के चलते 24 मार्च से बंद पड़ी दिल्ली मेट्रो जल्द ही दोबारा शुरू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) लॉकडाउन के चौथे चरण में कुछ प्रतिबंधों के साथ कुछ रूट पर अपनी सेवाएं फिर से शुरू कर सकता है।
लॉकडाउन में यात्रियों के लिए क्या नियम होंगे उसको लेकर डीएमआरसी लगातार तैयारियां कर रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के मद्देनजर डीएमआरसी प्रत्येक कोच में सीटों के बीच दूरी के लिए स्टीकर लगा रहा है, ताकि लोगों को देखते ही समझ आ जाए।

वहीं लॉकडाउन के दौरान यात्रियों को मेट्रो में यात्रा करने के लिए बिलकुल नए तरीके से नियमों का पालन करना होगा। मेट्रो के बाहर और अंदर दोनो ही जगह सोशल डिस्टेंस के मानक तय किए जा रहे हैं। मेट्रो के भीतर बैठने में भी दूरी का ध्यान रखना होगा।
सीटों में नए स्टीकर लगाए जा रहे हैं ताकि दो बैठने वालों के बीच दूरी बना रहे। इसके अलावा मेट्रो में पहले की अपेक्षा 50 फीसदी कम लोग ही यात्रा कर सकेंगे। डीएमआरसी का कहना है कि लॉकडाउन के चौथे चरण की रियायतों पर मेट्रो का परिचालन निर्भर करेगा।
दिल्ली सरकार द्वारा लॉकडाउन 4.0 में किन गतिविधियों पर छूट मिलनी चाहिए, इसको लेकर दिल्लीवासियों से मांगे गए सुझावों में लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ लोग सीमित संख्या में मेट्रो चलाने का पक्ष लिया। दिल्लीवासियों द्वारा मिले सुझाव केजरीवाल सरकार ने केंद्र को भेज दिए है।


Download Android App
Download iOS App



