इन सितारों ने 90 के दशक की अपनी पसंदीदा फिल्म बताई, अजय देवगन की है ‘जख्म’ फेवरिट

Summary :

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है। इतना ही नहीं फिल्मों की शूटिंग पिछले दो महीने से रुकी हुई हैं। लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में बॉलीवुड

कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए देशव्यापी लॉकडाउन लगा हुआ है। इतना ही नहीं फिल्मों की शूटिंग पिछले दो महीने से रुकी हुई हैं। लॉकडाउन की वजह से अपने घरों में बॉलीवुड सितारे कैद हैं और परिवार के साथ समय व्यतीत कर रहे हैं। 
इस दौरान सेलेब्स कोई न कोई एक्टिविटी करते रहते हैं और फैंस के लिए वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। बता दें कि एक नया गेम ट्विटर इंडिया ने शुरू किया है और उसमें दर्शकों को अपनी फेवरिट फिल्म 90 के दशक की बतानी है। 

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस काजोल ने ट्विटर के इस गेम का सबसे पहले जवाब दिया। इसका आंसर देते हुए काजोल ने कहा कि ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘प्यार तो होना ही था’ उनकी फेवरिट फिल्में हैं। उसके बाद अजय देवगन, आमिर खान, करण जौहर, तनीशा मुखर्जी और शाहरुख खान को काजोल ने टैग किया। 

फिर बॉलीवुड के सिंघम ने 90 की अपनी फेवरिट फिल्म ‘जख्म’ बताई। उअके बाद अजय देवगन ने फेवरिट फिल्म बताने के लिए अक्षय कुमार और अभिषेक बच्चन को टैग किया।

एक्टर अभिषेक बच्चन ने अपनी फेवरिट फिल्म  ‘अग्निपथ’ बताई। उसके बाद रितेश देशमुख और जॉन अब्राहम को उन्होंने टैग किया। 

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने ‘संघर्ष’ और ‘अंदाज अपना अपना’ को अपनी फेवरिट फिल्म बताई। जिसके बाद रणवीर सिंह और करण जौहर को उन्होंने टैग किया। 

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘हम आपके हैं कौन’ को अपनी फेवरिट फिल्म कहा और माधुरी दीक्षित, शाहरुख खान और करण जौहर को रितेश ने टैग किया। 

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने ‘जुड़वा’ और ‘राजा बाबू’ को अपनी फेवरिट फिल्म कहा साथ ही अली अब्बास जफर और अर्जुन कपूर को उन्होंने टैग किया। 

बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘लम्हें’ को अपनी फेवरिट फिल्म बताया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ है को भी सबसे पसंदीदा फिल्म कहा क्योंकि इसमें मैंने काम किया था। 

Desk Team