रविवार को परेशान करेगी मेट्रो

Summary :

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली से वैशाली जाने के लिए मेट्रो से सफर करने वालों को रविवार को परेशानी हो सकती है। दरअसल, मेट्रो ट्रैक के रखरखाव कार्य के लिए रविवार को यमुना बैंक से वैशाली मेट्रो स्टेशनों के बीच करीब दो घंटे सिंगल ट्रैक पर मेट्रो चलेगी। इस संबंध में मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस रूट पर रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में काफी कम सवारी होती है। ऐसे में रखरखाव के लिए बेहतर समय होता है।

इसी को ध्यान में रखते हुए मेट्रो ने दोपहर 12.30 बजे से 2:30 बजे तक ट्रैक मरम्मत का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रविवार की समय सारणी के अनुसार मेट्रो की सर्विस सात मिनट की जगह 15 मिनट में मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि इस दो घंटों के दौरान भी यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। यात्रियों के मदद के लिए अतिरिक्त सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएगी। बता दे कि अन्य लाइनों पर मेट्रो की सेवाएं सामान्य रहेगी।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team