केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने शुक्रवार को मयूर विहार फेज-1 मेट्रो स्टेशन पर पांच कारतूस के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।
सूत्रों ने बताया कि अपराह्न 15:55 बजे मेट्रो स्टेशन पर सामान की जांच के दौरान सीआईएसएफ जवान को एक बैग में कारतूस नजर आये।
उसने तुरंत बैग लेकर जा रहे लड़के को रोका और अपने वरिष्ठ अधिकारी तथा मेट्रो के अघिकारियों को इसकी सूचना दी।
पूछताछ में लड़के ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के सूरजपुर का निवासी है। पूछताछ में वह कारतूसों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया।
इसके बाद उसे दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस को सौंप दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



