नई दिल्ली : दिल्ली की जनता को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दलबदलू रवैये से अवगत कराने के लिए राजौरी गार्डन से अकाली-भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने राजधानी के उन सभी चौराहों पर जहां ‘यू टर्न नॉट अलाउड’ के बोर्ड लगे हैं वहां ’केजरीवाल टर्न नॉट अलाउड’ के बोर्ड लगवा दिए हैं। सिरसा का कहना है कि केजरीवाल ने अपने क्रांतिकारी नारों के साथ दिल्ली के लोगों को गुमराह किया है। उन्होंने अपने प्रत्येक राजनीतिक विरोधी को भ्रष्ट, गैर कानूनी काम करने वाला करार देने का प्रयास किया है जो आम जन के हितों के खिलाफ है।
सिरसा ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने केजरीवाल पर विश्वास किया और 49 दिनों की असफलता को आंखों से अदृश करके दूसरी बार डालकर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाया। अपनी बात से पल्टन यानि यूटर्न लेने के इस रवैये से वे सब लोग हैरान हैं, जिन्होंने न सिर्फ अपने देश में, बल्कि विदेशों में भी अपनी, नौकरियां छोड़कर उनकी मदद की, लेकिन आज के हालात देखकर वह हैरान परेशान हैं। सिरसा ने कहा कि केजरीवाल भारतीय राजनीति के सबसे बड़े झूठे नेता बन गए हैं।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल को अब दिल्ली के लोगों से भी माफी मांगनी चाहिए। सिरसा ने कहा कि उन्होंने विभिन्न चोराहों पर बोर्ड इसलिए लगवाए हैं, ताकि दिल्ली की जनता केजरीवाल के इस रवैये और व्यवहार से अवगत हो सके। लोगों को यह समझना होगा कि ऐसा व्यवहार न सिर्फ राजनीति, बल्कि हमारे रोजमर्रा के जीवन में भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ऐसा उदाहरण पेश किया है जो लोगों को वर्षों तक याद रहेगा। प्रत्येक चुनाव के दौरान आम जन के लिए ऐसे झूठे नेताओं पर विश्वास करना मुश्किल हो जाएगा।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



