नई दिल्ली: दिल्ली में नशे के आदी को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मोबाइल हेल्थ वैन की सुविधा शुरू की गई है। शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यमुना बाजार स्थित नाइट शेल्टर में इस सुविधा का उद्घाटन किया। इस वैन के माध्यम से सरकार नशे के गिरफ्त लोगों को बचाने के लिए प्रयास करेगी। इस मौके पर डब्ल्यूसीडी की प्रमुख शिल्पा शिंदे ने कहा आज तेजी से नशीली दवाओं की लत बड़ी समस्या बन रही है। विशेषकर युवाओं के बीच।
हम इसे रोकने के लिए एनजीओ की मदद से प्रयास कर रहे हैं। बता दंे कि यमुना बाजार लाल किले के नजदीक नई दिल्ली में स्थित है। यहां पर भारी संख्या में जेजे कलस्टर हैं। इसमें रहने वाले अधिकतर लोग नशे के आदी हैं। इसमें छोटे बच्चे से लेकर बुजुर्ग भी शामिल हैं। इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यहां बेघरों की संख्या बड़ी चुनौती हैं, इसपर नशे का आदी होना भी समस्या बन गया है। उन्होंने कहा कि महज ठंडे के जोर पर इन्हें सुधारा नहीं जा सकता। इन्हें सुधारने के लिए दिल से लगाना होगा।
इन्हें प्यार से ही समझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह मोबाइल हैल्थ वैन एनजीओ और डब्ल्यूसीडी के साथ मिलकर यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देगी। उन्होंने कहा कि बेघरों के लिए चलाई जा रही योजना के तहत विभिन्न आश्रय घरों में कंबल, टीवी, पुस्तकालयों, स्वास्थ्य सुविधाओं और खाद्य प्रावधान जैसी उपरोक्त सुविधाएं दी जा रही है।
देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।


Download Android App
Download iOS App



