नई दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा उपराज्यपाल से दिल्ली की समस्त स्लम बस्तियों को पुनर्विकसित करने के लिए दिल्ली सरकार को सौंपे जाने की मांग पर प्रहार करते हुए दिल्ली विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा है कि हाथी के दांत खाने के और दिखाने के और। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री केजरीवाल इस तरह की मांग करने से पहले ये बताएं कि दिल्ली सरकार ने उन 200 से अधिक झुग्गी झोपड़ी बस्तियों के विकास के लिए क्या किया है जो पहले से ही उनकी सरकार के अधिकार क्षेत्र में हैं।
केजरीवाल बतायें की पिछले तीन सालों में स्लम बस्तियों के पुनर्विकास के लिए उन्होंने कितने कामों की शुरुआत की। केजरीवाल दिल्ली की स्लम बस्तियों के निवासियों को केवल वोट बैंक के लिए इस्तेमाल कर झूठी सहानुभूति दिखा रहे हैं। सरकार ने इन झुग्गी बस्तियों के लिए पिछले तीन वर्षो में कोई काम नहीं किया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



