मेघालय के सीएम संगमा केबिनेट सहयोगियों संग PM MODI से मिले

Summary :

देश में लोकसभा चुनाव होने से पहले बड़ी बैठकों का दौर शुरू हो गया है , ऐसे में पूर्वोत्तर के राज्यों में जारी संघर्ष के चलते लोकसभा में भी भारी हंगामा रहा।

देश में लोकसभा चुनाव होने से पहले बड़ी बैठकों का दौर शुरू हो गया है , ऐसे में पूर्वोत्तर के राज्यों में जारी संघर्ष के चलते लोकसभा में भी भारी हंगामा रहा। मेघालय के मुख्यमंत्री  संगमा ने मंगलवार को दिल्ली में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले।  मुख्यमंत्री के साथ राज्य विधान सभा के अध्यक्ष थॉमस ए संगमा और राज्य के मंत्री भी थे।
किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र सौंपा

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए संगमा ने कहा कि वह मेघालय को समर्थन देने के लिए प्रधानमंत्री के आभारी हैं। उन्होंने लिखा, “मेघालय को समर्थन देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं। आज माननीय अध्यक्ष श्री थॉमस ए संगमा और कैबिनेट सहयोगियों के साथ उनसे मुलाकात की। इससे पहले दिन में, संगमा ने केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र सौंपा, जिसमें मेघालय के बीएससी के चौथे वर्ष के छात्रों के लिए एक अंतरिम व्यवस्था बनाने के लिए विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर दबाव डालने के लिए उनके हस्तक्षेप का अनुरोध किया गया। 

Desk Team