शरद पवार का एक्शन, इस नेता को कार्यकारी समिति से हटाया

Summary :

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार की पार्टी दो गुटों में बंट चुकी है इसेक बाद से ही शरद पवार एक्शन मोड में नजर आ रहे है। दरअसल शदर पावार ने 8 अगस्त को ही पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक थॉमस के को अपनी कार्यकारी समिति से हटा दिया है । पवार ने गंभीर अनुशासनहीनता का हवाला देते गुए यह बड़ा एक्शन लिया है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी  के प्रमुख शरद पवार  की पार्टी  दो गुटों में बंट चुकी है इसेक बाद से ही शरद पवार एक्शन मोड में नजर आ रहे है। दरअसल  शदर पावार ने 8 अगस्त को ही  पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधायक थॉमस के को अपनी कार्यकारी समिति से हटा दिया है । पवार ने गंभीर अनुशासनहीनता का हवाला देते गुए यह बड़ा एक्शन लिया है।
शरद पवार ने थॉमस के को पार्टी से निकाला
अब कई लोगों के मन में सवाल होगा कि थॉमस के कौन है थॉमस केरल विधानसभा में कुट्टनाड निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। एनसीपी केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा का हिस्सा है।
पार्टी के नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप
 एनसीपी ने पार्टी के विधायक के खिलाफ यह कार्रवाई तब की है जब उन्होंने एक दिन पहले अपनी ही पार्टी के कुछ सदस्यों पर जान से मारने का खतरा बताया था। इस मामले में राज्य के पुलिस प्रमुख को शिकायत भी दी गई थी।
शरद पवार ने थॉमस को भेजा पत्र
रिपोर्ट के मुताबिक एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष पीसी चाको ने थॉमस के आरोपों को खारिज करते हुए इसे मूर्खतापूर्ण करार दिया था। वही पवार ने थॉमस को भेजे एक खत में लिखा है कि उनकी तरफ से अखिल भारतीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के अधिकार की खुलकर अवहेलना करने और पार्टी के सदस्यों के खिलाफ गैरजिम्मेदाराना आरोप लगाने से लोकतांत्रिक मोर्चा में पार्टी की छवि खराब हो रही है।
झूठी शिकायतें दर्ज कराने का आरोप
  इस पत्र में शरद पवार ने आगे  कहा कि पार्टी में अपने पद का दुरुपयोग कर झूठी शिकायतें दर्ज कराने से जनता के बीच अच्छा संकेत नहीं जा रहा है। आपकी ओर से की जा रही गंभीर अनुशासनहीनता को देखते हुए, मैं आपको राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कार्यकारी समिति से हटाता हूं।
 कुट्टनाड सीट पर चुनाव करवाने के लिए रची साजिश
ऐसे में सवाल है कि आखिर नेता ने एसा कौन सा बयान दिया जिसके बाद विधायक को पार्टी से ही निकाल दिया गया। एनसीपी विधायक थॉमस ने सोमवार को कहा था कि उन्होंने राज्य के पुलिस प्रमुख के सामने शिकायत दर्ज कराई है कि पार्टी के कुछ सदस्य उन्हें मारने की योजना बना रहे हैं। ताकि अलपुझा के कुट्टनाड सीट पर उपचुनाव कराए जा सकें जिसका वह विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हैं। इस तरह की राजनीति उनकी ओर से की जा रही है।

Desk Team