इस वर्ष 13 हजार से ज्यादा क्लास रूम बनकर हो जाएंगे तैयार : सिसोदिया

Summary :

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली सरकार के सात स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन स्कूलों में बनवाए जा रहे नए क्लास रूम की प्रगति की रिपोर्ट ली।

नई दिल्ली : उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली सरकार के सात स्कूलों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने इन स्कूलों में बनवाए जा रहे नए क्लास रूम की प्रगति की रिपोर्ट ली। यह क्लासरूम दिल्ली सरकार द्वारा बनाए जा रहे 13,003 नए क्लास रूम के प्रोजेक्ट का हिस्सा है। 
सातों स्कूलों का दौरा करने के बाद सिसोदिया काम को लेकर सुंतष्ट दिखे। उन्होंने कहा ​कि 13,003 क्लास रूम इस साल जरूर बनकर तैयार हो जाएंगे। उप मुख्यमंत्री सिसोदिया ने सुबह 6:30 बजे अपने आवास से रोहिणी स्थित सात सरकारी स्कूलों में बन रहे नए क्लास रूम के निरीक्षण के लिए निकले। इसके बाद उन्होंने रोहिणी में 6 किले में बन रहे क्लास रूम का निरीक्षण किया, जबकि एक स्कूल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका था। 
उप मुख्यमंत्री इन स्कूलों में दोबारा 10 दिन बाद प्रगति का विवरण लेने जाएंगे। सिसोदिया ने ट्वीट किया कि रोहिणी के 6 स्कूलों में बन रहे क्लास रूम के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और  स्कूलों में केजरीवाल द्वारा घोषणा किए गए 13,003 क्लास रूम इस साल जरूर तैयार हो जाएंगे। निर्माण कार्य सितंबर से नवंबर तक पूरा हो जाना चाहिए, चाहे इसके लिए और कारीगर लगाने की आवश्यकता हो तो वह लगाया जाए। 

Desk Team