राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में छह जनवरी से लागू चुनाव आचार संहिता का अनुपालन करते हुए नगर निकायों ने चार लाख से अधिक पोस्टर और बैनर हटा दिए हैं। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
14 जनवरी तक, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए 61 प्राथमिकियां सहित कुल 66 प्रविष्टियाँ दर्ज की गई हैं।
दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा, “4,27,135 पोस्टर और बैनर हटाए गए हैं। हमें कुछ बैनर और पोस्टर के लगे रहने की शिकायत मिली थी। हमने निकाय संस्थाओं को पोस्टरों को हटाने के कड़े निर्देश दिए थे और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया था।”
उन्होंने बताया कि अब तक, शस्त्र अधिनियम के तहत 110 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं और 121 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 109.65 किलोग्राम नशीले पदार्थों को जब्त किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



