देश में लगातार बढ़ रही आबादी को काबू करने के लिए राज्यसभा सदस्य डॉ. अनिल अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आगामी संसद सत्र में जनसंख्या नियंत्रण विधेयक पेश करने की अपील की है। डॉ. अग्रवाल ने शुक्रवार को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से यह अपील की।
गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट आई नेगेटिव, मनोज तिवारी ने ट्वीट कर दी जानकारी
सूचना प्रौद्योगिकी मामलों की स्थायी समिति, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय सलाहकार समिति और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य डॉ. अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा, ‘‘आपने 15 अगस्त 2019 के अवसर पर देश में जनसंख्या नियंत्रण की जो जरूरत बताई थी, अब उस संकल्प को पूरा करने का समय आ गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप आगामी संसद सत्र में इस संबंध में उचित विधेयक लाने पर विचार करें।’’


Download Android App
Download iOS App



