दिल्ली एमसीडी में आम आदमी की सरकार बन चुकी है जिसके बाद अब मेयर की लड़ाई शुरु हो चुकी है इसके साथ ही आरोप प्रत्याआरोप की राजनीति शुरु हो चुकी है। बता दें मेयर के लिए 6 जनवरी 2023 को चुनाव होने है । इसके लिए नामांकन दाखिल करने का आखिरी तारीख 27 दिसंबर 2022 है। आम आदमी पार्टी अपना मेयर बनाने की कोशिश कर रही है। इसलिए एमसीडी मेयर पद के लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवार के नाम की भी घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी ने एमसीडी के लिए शैली ओबेरॉय को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। इसके बाद दिल्ली नगर निगम के मेयर पद को लेकर राजनीति और तेज हो गई है।
सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी पर लगाए आरोप
वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी पर निर्दलीय उम्मीदवार के बहाने राजनीति करने का आरोप लगाया है। राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी को चुनाव लड़ना है तो सामने आए, निर्दलीय उम्मीदवार को आगे नहीं करें। उन्होंने कहा चुनाव लड़ने का अधिकार सबको है, अगर बीजेपी चुनाव लड़ना था तो अपनी पार्टी को आगे रखकर चुनाव लड़ते। निर्दलीय के सहारे चुनाव क्यों लड़ रही है? दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली बीजेपी पीछे से क्यों वार करती है। एक निर्दलीय प्रत्याशी के कंधे का सहारा लेकर क्यों लड़ाई में उतरती है? बीजेपी को सोचना चाहिए कि दिल्ली की जनता ने उसे एमसीडी की राजनीति से बाहर कर दिया है।
बीजेपी ने उम्मीदवार को लेकर कही थी बड़ी बात
राघव चड्ढा ने कहा कि बीजेपी ने दिल्ली की जनता के सामने एक घोषणा की थी कि एमसीडी में हार के बाद वह मेयर के चुनाव में अपना कोई प्रत्याशी घोषित नहीं करेगी, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बीजेपी एक निर्दलीय उम्मीदवार को चुनाव में खड़ा करने जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



