पंजाब के सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की सियासी आंच अब दिल्ली तक पहुंच गई है। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने पंजाब में गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के विरोध में सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन किया और गायक के कत्ल के लिए आम आदमी पार्टी (आप) को जिम्मेदार बताया। हाथ में तख्ती लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार से जवाब की मांग भी की।
कांग्रेस प्रमुख चौधरी अनिल कुमार समेत प्रदर्शनकारी
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस प्रमुख चौधरी अनिल कुमार समेत प्रदर्शनकारी सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से केजरीवाल के आवास की ओर बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेड लगा कर रोक लिया। कुमार ने कहा, “सिद्धू मूसेवाला की दिन दिहाड़े की गई हत्या के लिए ‘आप’ सरकार जिम्मेदार है। अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए कि मूसेवाला की सुरक्षा क्यों वापस ली गई जबकि उनकी जान को खतरा था और पंजाब में खुफिया एजेंसियों को इसकी जानकारी थी।”
जम्मू में भी युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं
मूसेवाला हत्याकांड के विरोध में जम्मू में भी युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में नशा और आतंकवाद बढ़ रहा है। पार्टी ने आरोप लगाया की मुख्यमंत्री के तौर पर भगवंत मान विफल रहे हैं और उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। भड़के के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भगवंत मान का पुतला भी फूंका और आम आदमी पार्टी के दफ्तर के बाहर लगे बैनर और पोस्टर फाड़ दिए
पंजाब के मानसा जिले में रविवार को अज्ञात हमलावरों ने पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इससे एक दिन पहले ही पंजाब की ‘आप’ सरकार ने मूसेवाला की सुरक्षा कम कर दी थी।


Download Android App
Download iOS App



