Gym जाने वाले युवाओं की जान से खिलवाड़! नजफगढ़ में एक्सपायर्ड सप्लीमेंट्स और स्टेरॉयड के काले कारोबार का भंडाफोड़

Summary :

Najafgarh Illegal Supplements: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में प्रतिबंधित दवाओं और एक्सपायर हो चुके हेल्थ सप्लीमेंट्स के बड़े गैरकानूनी कारोबार का खुलासा हुआ है। सेंट्रल फूड सेफ्टी अधिकारियों, स्थानीय पुलिस और नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर “गौरव वत्स न्यूट्रिशन” नाम की कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की। Najafgarh Illegal Supplements: बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण जांच में सामने आया कि यह कंपनी बिना लाइसेंस के स्टेरॉयड और अन्य प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण और वितरण कर रही थी। इस ऑपरेशन को केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (CFSO) और एफएसएसएआई (FSSAI) के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय के साथ मिलकर…

Najafgarh Illegal Supplements: दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में प्रतिबंधित दवाओं और एक्सपायर हो चुके हेल्थ सप्लीमेंट्स के बड़े गैरकानूनी कारोबार का खुलासा हुआ है। सेंट्रल फूड सेफ्टी अधिकारियों, स्थानीय पुलिस और नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर “गौरव वत्स न्यूट्रिशन” नाम की कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की।

Najafgarh Illegal Supplements: बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण

Najafgarh Illegal Supplements
Najafgarh Illegal Supplements (Source: Social Media)

जांच में सामने आया कि यह कंपनी बिना लाइसेंस के स्टेरॉयड और अन्य प्रतिबंधित दवाओं का भंडारण और वितरण कर रही थी। इस ऑपरेशन को केंद्रीय खाद्य सुरक्षा अधिकारियों (CFSO) और एफएसएसएआई (FSSAI) के उत्तरी क्षेत्रीय कार्यालय के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। टीम ने मौके पर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ और एक्सपायर हो चुके हेल्थ सप्लीमेंट्स बरामद किए, जिसके बाद पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

2,800 कैप्सूल, टैबलेट और 11 इंजेक्शन यूनिट जब्त

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित दवाएं जब्त की। इसमें लगभग 2,800 कैप्सूल और टैबलेट के साथ-साथ 11 इंजेक्शन यूनिट भी जब्त किए गए। इनमें मेथेनोलोन एनान्थेट, ट्रेन्बोलोन और स्टैनोजोलोल जैसे एनाबॉलिक स्टेरॉयड शामिल थे।

अधिकारियों ने 300 मेर्थेडिएनोन टैबलेट और 850 ऑक्सेंड्रोलोन टैबलेट भी बरामद कीं। इसके अलावा, 1,500 सेलेक्टिव एंड्रोजन रिसेप्टर मॉड्युलेटर (एसएआरएम) कैप्सूल और एडेनोसिन मोनोफॉस्फेट के इंजेक्शन भी जब्त किए गए। राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने इन दवाओं को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए नमूने इकट्ठे कर लिए हैं। यह मामला ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 और एफएसएसएआई एक्ट 2006 के नियमों का उल्लंघन है।

Najafgarh Drug Bust: खेल और लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक

Najafgarh Drug Bust
Najafgarh Drug Bust (Source: Social Media)

एफएसएसएआई ने कहा कि यह कार्रवाई दिखाती है कि खतरनाक और गैरकानूनी चीजों के खिलाफ तुरंत कदम उठाए जा रहे हैं। ये चीजें खेल और लोगों की सेहत दोनों के लिए नुकसानदायक हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों और आम लोगों को ऐसे गलत और बिना अनुमति वाले प्रोडक्ट्स से बचाने की कोशिश लगातार जारी रहेगी।

Also Read: ‘मेरी लाश को पापा हाथ न लगाएं, लव यू मम्मी…’, WhatsApp पर आखिरी स्टेटस लगाकर 5वीं मंजिल से कूदा वकील

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।