दिल्ली के नरेला आज सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां मर्सिडीज और वैगनआर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस जोरदार टक्कर के बाद वैगन-आर पास खड़ी एक थ्री-व्हीलर लोडिंग वैन से भीड़ गई जिसमें सड़क किनारे खड़ी 70 साल की एक महिला की मौत हो गई है वहीं वैगनआर कार चालक को भी हल्की चोट आई है। बता दें कि यह घटना सुबह करीब 8 बजे नरेला के मामुरपुर में हिमालय अपार्टमेंट के सामने हुई। सूचना मिलने के पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
1 महिला की मौत
दो गाड़ियों की आमने सामने टक्कर के बाद नरेला के मामूरपुर की रहने वालीं और सत्यनारायण की पत्नी उर्मिला (70) गाड़ियों के बीच फंस गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं वैगनआर चालक के ड्राइवर को हल्की चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि लापरवाही से मौत और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
फेटल एक्सीडेंट का केस दर्ज
इस सड़क हादसे के बाद शहरी इलाकों में लापरवाही और तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने का मामला सामने आ गया है। नरेला थाना पुलिस ने इस मामले में फेटल एक्सीडेंट का केस दर्ज कर दिया है और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए जा रहे है और मामले की जांच की जा रही है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे और अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी



Download Android App
Download iOS App




