NDMC Jan Suvidha Shivir: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् (एनडीएमसी) ने नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जय सिंह रोड स्थित एनडीसीसी कन्वेंशन सेंटर में ‘सुविधा शिविर’ का आयोजन किया। इस शिविर में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली और कुल 101 शिकायतें दर्ज की गईं। एनडीएमसी के इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं से जुड़ी जानकारी और शिकायत निवारण की सुविधा देना था। ‘सिंगल विंडो’ व्यवस्था के तहत लोग सीधे अधिकारियों से मिले और अपनी समस्याएं रखीं।
त्वरित समाधान प्रक्रिया
शिविर में दर्ज शिकायतें मुख्य रूप से सिविल इंजीनियरिंग, जन स्वास्थ्य, उद्यान, कर एवं संपत्ति, प्रवर्तन और वाणिज्य विभाग से जुड़ी थीं। कई मामलों में अधिकारियों ने मौके पर ही समाधान कर दिया, जबकि अन्य मामलों में तय प्रक्रिया और समय-सीमा की जानकारी दी गई। इस दौरान नागरिकों और अधिकारियों के बीच सीधा संवाद भी हुआ, जिससे शिकायतों के समाधान में तेजी आई और पारदर्शिता बढ़ी। शिविर में 30 से ज्यादा विभागों के 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे, जिन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान की दिशा में तुरंत कार्रवाई शुरू की।


Download Android App
Download iOS App




