दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 में परिवर्तन की आवश्यकता है और इस योजना में ‘‘कुछ बिंदुओं को जोड़ने की’’ जरूरत है। यहां दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सिसोदिया ने कहा कि शिक्षा से संबंधित नीतियों को प्रत्येक कोण से देखा जाना चाहिए और उसमें शिक्षक प्रशिक्षण समेत सभी तथ्यों को शामिल किया जाना चाहिए।
एनईपी 2020 में कई खामियां
उन्होंने कहा, ‘‘एनईपी 2020 में परिवर्तन की आवश्यकता है। इस नीति में कुछ बिंदु जोड़ने की आवश्यकता है। यह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का भी दृष्टिकोण है कि शिक्षा संबंधी नीतियों को प्रत्येक कोण से देखा जाना चाहिए।’’ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा के लिए ‘‘कनेक्टिंग द डॉट्स’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सिसोदिया ने दावा किया कि एनईपी 2020 में कई खामियां हैं और इसे तत्काल लागू नहीं किया जा सकता।
अभी एनईपी के शिक्षकों की नियुक्ति पर कोई चर्चा नहीं
उन्होंने कहा, ‘‘अगर हम दिल्ली में एनईपी को लागू करने का निर्णय लेते हैं तो कक्षा नौ से 12वीं के छात्रों को कौन पढ़ाएगा? इन शिक्षकों की योग्यता क्या होगी? इसके बारे में अभी कोई चर्चा नहीं की गई है। इस नीति में बहुत सी खामियां हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



