Uttar Pradesh : अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में 235 लोग गिरफ्तार

Summary :

गौतमबुद्ध नगर जिले के आबकारी विभाग ने पिछले पांच महीने में दिल्ली से सस्ती शराब खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से बेचने के आरोप में 235 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौतमबुद्ध नगर जिले के आबकारी विभाग ने पिछले पांच महीने में दिल्ली से सस्ती शराब खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से बेचने के आरोप में 235 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 365 मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि 96 वाहन जब्त किए गए हैं।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने बताया कि दिल्ली सरकार द्वारा लागू की गई नई शराब नीति के बाद दिल्ली में सस्ती शराब खरीद कर लोग उत्तर प्रदेश में लाकर उसे अवैध रूप से बेच रहे हैं।उन्होंने बताया कि आबकारी विभाग ने दिल्ली से सस्ती शराब खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश में अवैध रूप से बेचने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। 
गौतमबुद्ध नगर जिले के आबकारी विभाग ने पिछले चार माह में दिल्ली से सस्ती  शराब खरीदकर उत्तर प्रदेश लाने वाले 164 लोगों को गिरफ्तार किया है ...
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश और दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर जांच के दौरान आबकारी विभाग ने अप्रैल से सितंबर में अब तक 235 लोगों को गिरफ्तार किया है।उन्होंने बताया कि इस बाबत 365 मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि 96 वाहन जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली से अवैध रूप से लायी गयी 17,319 लीटर शराब जब्त की गई है।

Desk Team