दिल्ली में कोरोना के नए केस में आई बड़ी उछाल, 1500 से ज्यादा लोग संक्रमित

Summary :

दिल्ली में तीन महीने बाद बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1515 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 652742 हो गई जबकि पांच और रोगियों की मौत हो गई।

दिल्ली में तीन महीने बाद बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 1515 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 652742 हो गई जबकि पांच और रोगियों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 16 दिसंबर के बाद एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं। उस दिन 1547 नए मामले सामने आए थे।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार बृहस्पतिवार को उपचाराधीन रोगियों की संख्या बढ़कर 5,497 हो गई है। 6.36 लाख से अधिक लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। पांच और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 10,978 हो गई है।

Desk Team