कोविड-19 महामारी से गंभीर रूप से जूझ रही राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 12,651 नए मामले सामने आए, जबकि इस दौरान 319 मरीजों की मौत हो गई। वहीं, सोमवार को कोरोना संक्रमण की दर घटकर 19.10 प्रतिशत हो गई, जोकि पिछले चार सप्ताह में सबसे कम है।
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी। कोरोना संक्रमण के नए मामलों में गिरावट को जांच संख्या में कमी से जोड़कर देखा जा रहा है। रविवार को 66,234 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई। राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर 16 अप्रैल के बाद सबसे निचले स्तर पर पहुंचकर 19.10 हो गई है। गौरतलब है कि दिल्ली में 17 अप्रैल के बाद से कोरोना संक्रमण की दर लगातार 20 प्रतिशत से अधिक बनी हुई थी।
दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में भले कमी देखी जा रही हो लेकिन राजधानी में वैक्सीन का संकट अब भी जारी है। दिल्ली में इस वक्त रोजाना लगभग 1 लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा रही है। लेकिन इस लिहाज से राजधानी में वैक्सीन की डोज बहुत कम हैं।


Download Android App
Download iOS App



