New Delhi Railway स्टेशन पर संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप

Summary :

Bomb News at Delhi Railway Station: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब कूड़े के डिब्बे में मिले एक संदिग्ध बैग को लेकर बम की अफवाह फैल गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। Highlights : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कूड़े की डब्बे में मिली लावारिस बैग बम निरोधक दस्ते की जांच में मिला ‘ब्लास्ट सिमुलेशन गेंद’ पुलिस के मुताबिक कोई खतरे की नहीं कोई बात बैग से दो ‘ब्लास्ट सिमुलेशन गेंद’ हुई बरामद अधिकारियों के मुताबिक बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया और बैग की जांच की गई, हालांकि उसमें कोई…

New Delhi Railway

Bomb News at Delhi Railway Station: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब कूड़े के डिब्बे में मिले एक संदिग्ध बैग को लेकर बम की अफवाह फैल गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Highlights :

  • नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कूड़े की डब्बे में मिली लावारिस बैग
  • बम निरोधक दस्ते की जांच में मिला ‘ब्लास्ट सिमुलेशन गेंद’
  • पुलिस के मुताबिक कोई खतरे की नहीं कोई बात

बैग से दो ‘ब्लास्ट सिमुलेशन गेंद’ हुई बरामद

अधिकारियों के मुताबिक बम निरोधक दस्ते को घटनास्थल पर भेजा गया और बैग की जांच की गई, हालांकि उसमें कोई विस्फोटक नहीं मिला।
उन्होंने बताया कि टीम ने बैग से दो ‘ब्लास्ट सिमुलेशन गेंद’ बरामद कीं, जिनका उपयोग रक्षा प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए किया जाता है और ये घातक नहीं हैं तथा इनमें कोई महत्वपूर्ण विस्फोटक सामग्री नहीं होती है।

क्या होता है ‘ब्लास्ट सिमुलेशन बॉल’

ब्लास्ट सिम्युलेशन बॉल एक प्रकार का गेंद है जो अवयस्क और बच्चों के खेलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह बॉल एक प्रकार की खिलौना है जो आंशिक रूप से ब्लास्ट और प्रक्षोभन की सिमुलेशन करता है। यह बच्चों को विज्ञान और शिक्षा के माध्यम से यह बताने का एक अनूठा तरीका है कि वास्तव में ब्लास्ट कैसे होता है और उसके परिणाम क्या होते हैं। इसे आमतौर पर विद्यालयों और विज्ञान प्रदर्शनियों में शिक्षा के उद्देश्य से उपयोग किया जाता है।

what is Bomb Simulation ball

 

शाम 6 बजे मिली थी संदिग्ध बैग की जानकारी

पुलिस ने बताया कि उन्हें शाम करीब साढ़े छह बजे रेलवे स्टेशन के अजमेरी गेट की तरफ एक लावारिस बैग मिलने की सूचना मिली।
पुलिस के मुताबिक कूड़ेदान में मिले संदिग्ध बैग की पुलिस और बम निरोधक दस्ते के कर्मियों ने जांच की। बैग में कोई विस्फोटक नहीं मिला और इससे कोई खतरा भी नहीं है।

(शीर्षक को छोड़कर, यह कहानी पंजाब केसरी स्टाफ द्वारा संपादित नहीं की गई है और एक सिंडिकेटेड फ़ीड से प्रकाशित हुई है )

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News