दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास करनैल सिंह स्टेडियम के नजदीक स्पेशल स्टाफ और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों के पैर में गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाश विकास कालिया गैंग के सदस्य हैं। इन दोनों ने सितंबर के मध्य में सदर बाजार-नबी करीम शोभायात्रा के दौरान गोलीबारी की थी। इस घटना के बाद से दोनों वांछित थे। फिलहाल एनकाउंटर के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग
दिल्ली पुलिस के अनुसार, स्पेशल स्टाफ़/सेंट्रल ने गोलीबारी के बाद विकास कालिया गैंग के दो ‘बैड कैरेक्टर’ (BC) को पकड़ा है। स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली थी कि दो बदमाश पहाड़गंज आने वाले हैं। इसके बाद टीम ने दोनों को धर दबोचने के लिए करनैल सिंह स्टेडियम के पास जाल बिछाया। जैसे ही संदिग्ध वहां पहुंचे, टीम ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई। दोनों घायलों की पहचान मुकेश उर्फ चिन्नू और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पैर में गोली लगने के बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
#WATCH | Delhi Police say, “Two BCs (Bad Characters) of the Vikas Kalia gang have been apprehended by Special Staff/Central after an exchange of fire. Both sustained gunshot injuries. The accused were wanted in connection with the firing incident during the Sadar Bazar–Nabi Karim… pic.twitter.com/raaqTNortq
— ANI (@ANI) September 29, 2026
चोरी की बाइक, दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद
जांच के दौरान दोनों आरोपियों के पास से एक चोरी की बाइक, दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह दोनों कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस दोनों ने पूछताछ करके उनके आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।


Download Android App
Download iOS App




