सीवर प्रबंधन पर एनजीटी सख्त, आदेशों की अनदेखी को लेकर दिल्ली जल बोर्ड से मांगी विस्तृत रिपोर्ट

Summary :

NGT Slams DJB Over Manhole Maintenance: सीवर एवं निरीक्षण संबंधी मामलों पर एनजीटी ने दिल्ली जल बोर्ड से रिपोर्ट तलब की है। एनजीटी की प्रधान पीठ ने सीवर प्रबंधन से जुड़े एक मामले में दिल्ली जल बोर्ड को पूर्व आदेशों के अनुपालन पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान आवेदकों की ओर से कहा गया कि अधिकरण के सात नवंबर 2025 के आदेश, जिसमें स्पॉट वेरिफिकेशन (स्थल निरीक्षण) का निर्देश दिया गया था, का पालन नहीं किया गया। मैनहोल में केबल और आदेशों की अनदेखी यह भी बताया गया कि दिल्ली जल बोर्ड ने अपने प्रतिवेदन…

NGT Slams DJB Over Manhole Maintenance: सीवर एवं निरीक्षण संबंधी मामलों पर एनजीटी ने दिल्ली जल बोर्ड से रिपोर्ट तलब की है। एनजीटी की प्रधान पीठ ने सीवर प्रबंधन से जुड़े एक मामले में दिल्ली जल बोर्ड को पूर्व आदेशों के अनुपालन पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान आवेदकों की ओर से कहा गया कि अधिकरण के सात नवंबर 2025 के आदेश, जिसमें स्पॉट वेरिफिकेशन (स्थल निरीक्षण) का निर्देश दिया गया था, का पालन नहीं किया गया।

मैनहोल में केबल और आदेशों की अनदेखी

यह भी बताया गया कि दिल्ली जल बोर्ड ने अपने प्रतिवेदन में एक अतिरिक्त केबल के मैनहोल में पाए जाने की बात स्वीकार की है, लेकिन उसे अभी तक हटाया नहीं गया है। अधिकरण ने दिल्ली जल बोर्ड को निर्देश दिया है कि पूर्व आदेश के अनुसार किए गए स्थल निरीक्षण की स्थिति स्पष्ट करें, साथ ही मैनहोल में पाए गए अतिरिक्त केबल को हटाया गया है या नहीं, इसकी जानकारी दें। इसके अतिरिक्त, आवेदकों ने गली नंबर 6, जी ब्लॉक में सीवर पाइपलाइन बदलने से संबंधित शिकायत का मुद्दा भी उठाया।

कार्य की प्रगति पर सवाल और चार सप्ताह की मोहलत

शिकायत को “कार्य प्रगति पर है” बताते हुए बंद कर दिया गया था, लेकिन कार्य की वास्तविक प्रगति का कोई विवरण प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे रिकॉर्ड में विरोधाभास सामने आया। दिल्ली जल बोर्ड के अनुरोध पर अधिकरण ने इन सभी बिंदुओं पर जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय प्रदान किया है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।