निर्भया गैंगरेप और हत्या के मामले में मृत्युदंड की सजा पाए चार व्यक्तियों में सबसे कम उम्र के विनय शर्मा को तिहाड़ जेल में अपनी कोठरी में सबसे ज्यादा परेशान हाल टहलते हुए देखा गया। चारों दोषियों को मिली मौत की सजा पर असमंजस की स्थिति बरकरार है।
जेल के सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि 26 वर्षीय कैदी को जेल में नियम तोड़ने के लिए सबसे ज्यादा सजा मिली।
चारों कैदियों- विनय, अक्षय, मुकेश और पवन को 22 जनवरी को फांसी की सजा दी जानी तय हुई है।
बुधवार को दिल्ली सरकार ने उच्च न्यायालय को सूचित किया कि निर्धारित दिन फांसी नहीं दी जा सकेगी क्योंकि चार में से एक मुकेश ने दया याचिका दायर कर रखी है।


Download Android App
Download iOS App



