दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक श्री नितिन त्यागी ने दिल्ली कैंट से आम आदमी पार्टी के विधायक श्री वीरेन्द्र कादयान के पुत्र अंकित कादयान द्वारा दिल्ली कैंट में एक महिला पुष्प गुच्छ विक्रेता से मारपीट करने की कड़ी निंदा की है। श्री नितिन त्यागी ने बताया की विधायक वीरेन्द्र कादयान ने अपने स्टाफ को भेजकर इस महिला के पुष्प स्टाल से पुष्प गुच्छ मंगवाया और फिर उसके पैसे ना देने की शिकायत करने पर दिल्ली कैंट बोर्ड अधिकारियों से उस महिला का पुष्प स्टाल हटवा दिया।
2 वर्ष के बच्चे से मारपीट
जब यह महिला विधायक निवास पर शिकायत लेकर पहुंची तो विधायक के पुत्र अंकित कादयान ने ना सिर्फ अपने साथियों से बल्कि खुद भी उनसे उनके 2 वर्ष के बच्चे से मारपीट की। विधायक ने अपने दबाव से 8 से 9 दिन दिल्ली कैंट पुलिस को महिला की शिकायत पर एफ.आई.आर. तक दर्ज करने रोका। अंततः भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के दबाव में पुलिस मंदिर को एफ.आई.आर. दर्ज करनी पड़ी।
अरविंद केजरीवाल से सीधा सवाल
श्री नितिन त्यागी ने आज इस मामले को उठाते हुए कहा की कल सुबह करोलबाग भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल साउथ वैसट पुलिस उपायुक्त से मिलकर विधायक एवं उनके पुत्र के विरूद्ध सख्त कानूनी की मांग करेगा। दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने “आप” संयोजक अरविंद केजरीवाल से एक सीधा सवाल पूछा है की मात्र 100 रूपए के फूलों के लिए एक महिला फूल विक्रेता से उनके बच्चे से मारपीट करवाने वाले अपने विधायक वीरेन्द्र कादयान पर कब करोगे कार्रवाई ?
श्री नितिन त्यागी ने कहा है की खुद अरविंद केजरीवाल की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए विधायक वीरेन्द्र कादयान ने एक फूल गुच्छ के पैसे मांगने पर अपने बेटे से पिटवाया कैंट बोर्ड से हटवाया उनका फूल स्टाल हटवाया है तो हम केजरीवाल से कोई उम्मीद भी नही रखते। स्मरण रहे — पूर्व में भी विधायक कादयन ऐसे ही विवादों में घिरे रहे हैं।



Download Android App
Download iOS App




