कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आज दावा किया और कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर से पलटी मारकर महागठबंधन में ही आएंगे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का राजनीतिक ग्राफ गिरते ही फिर से पलटी मारेंगे और महागठबंधन में आएंगे।
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में नरेंद्र मोदी ही बड़े भाई की भूमिका में है और जैसे ही उनका राजनीतिक ग्राफ नीचे आएगा नीतीश कुमार बिना समय गवायें पाला बदल लेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) से चुनाव की प्रक्रिया समाप्त होते ही भारतीय जनता पार्टी का अस्तित्व भी खत्म हो जायेगा।
देशद्रोही कहे जाने से नाराज दिग्विजय सिंह गिरफ्तारी देने भोपाल पहुंचे
दिग्विजय सिंह ने महागठबंधन के स्वरूप के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि चुनाव के पहले महागठबंधन का स्वरूप आकार ले लेगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 1977 में जनता पार्टी का महागठबंधन चुनाव के कुछ ही दिन पहले बना था। इस बार महागठबंधन का बड़ स्वरूप नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के विरोध में बनेगा जो कामयाब होगा।


Download Android App
Download iOS App



