एक युवक से सरेआम मारपीट करने वाले पीएसी के जवान के खिलाफ थाना ईकोटेक-3 में केस दर्ज किया गया है। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हुई, उसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने जांच की तो पता चला कि आरोपी सिपाही 49 बटालियन पीएसी में तैनात है तथा मौजूदा समय में सेक्टर-146 मेट्रो स्टेशन पर सुरक्षा में तैनात है।
थाना ईकोटेक-3 की प्रभारी निरीक्षक अनिता चौहान ने बताया कि सिपाही उमेश जादौन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि कल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक सिपाही एक युवक को जमकर पीट रहा है। उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि यह सिपाही सेक्टर-146 स्थित मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो सुरक्षा में तैनात है। इस मामले में पुलिस की तरफ से तरफ से मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिस युवक के साथ मारपीट हुई है वह अभी तक थाने नहीं पहुंचा है।


Download Android App
Download iOS App



