Noida: नोएडा में छात्रा ने की आत्महत्या! NEET के एग्जाम में हुई फैल, सातवें फ्लोर से लगाई छलांग, जानें पूरा मामला

Summary :

नीट परीक्षा के रिजल्ट आए हैं। जिसके बाद नोएडा में रहने वाली एक छात्रा ने इस परीक्षा में फेल होने के बाद आत्महत्या कर ली।

भारत में पढ़ाई को लेकर छात्र-छात्राएं काफी गहन चिंतन मंं लगे रहते हैं, देश की भावी-पीढ़ी परीक्षाओं पर काफी चिंतित में रहते हैं. वहीं एग्जाम में पास न होने पर बच्चे निराश हो जाते है. और अपने आप को हर समय अंधकार में पातें। इस अंधकार को लेकर वह मौत का रास्ता चुन लेते हैं। ऐसा ही वाक्या नोएडा में रहने वाली एक छात्रा ने कर दिखाया । दरअसल, नीट परीक्षा के नतीजे घोषित होने के बाद जब छात्रा ने अपना रिजल्ट चेक किया तो वह उसमें फैल हो चुकी थी। इस पी़ड़ा को वह सहन न कर पाई ओर उसने तुरंत अपनी बिल्डिंग के सातवें फ्लोर से कूद कर आत्महत्या कर ली। 
नीट परिक्षा में फेल होने पर छात्रा ने की खुदखुशी
Student dies of food poisoning 18 fall sick after consuming shawarma in  Kasaragod Kerala - केरल: फूड प्वाइजनिंग के कारण एक छात्रा की मौत, 18 बच्चे  बीमार, होटल सील
जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 151 जेपी अमन सोसाइटी में रहने वाली एक छात्रा ने इस बार नीट परीक्षा में भाग लिया। उसके परिजनों के मुताबिक उसने काफी मेहनत की थी। जब परीक्षा का परिणाम आया था वो परीक्षा में फेल हो गई। जिसके बाद वो काफी निराश थी।
मिली जानकारी के मुताबिक सोसाइटी के टावर 5 में 20 वर्षीय छात्रा अपने परिवार के साथ रहती थी। छात्रा ने सोसायटी के ही टावर के 7वें फ्लोर से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई।मौके के पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने मामले की जानकारी ली और आगे की करवाई शुरू कर दी है।

Desk Team