गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हिंदुओं को ढोंगी करार दिया है। नर्मदा जिले के पोइचा गांव में ‘जैविक खेती’ के विषय पर आयोजित एक सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बयान दिया है। इसके साथ ही राज्यपाल देवव्रत ने कहा कि धरती पर मौजूद असंख्य प्राणियों में आदमी से ज्यादा ढोंगी, पाखंडी और बनावटी कोई और नहीं है।
आचार्य देवव्रत ने कहा, लोग ‘जय गौ माता’ का जाप करते हैं। वे गाय को दूध देने तक गौशाला में रखते हैं। एक बार जब वह दूध देना बंद कर देती है, तो वे उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं। इसलिए मैं कहता हूं कि हिंदू नंबर 1 के ढोंगी हैं। हिंदू धर्म और गाय आपस में जुड़े हुए हैं, लेकिन यहां लोग स्वार्थ के लिए ‘जय गौ माता’ का जाप करते हैं।
गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने प्रमोद सावंत पर साधा निशाना, कहा- सोनाली फोगाट मामले की जांच पूरी होने तक सावंत ना रहें गृह मंत्री
उन्होंने आगे कहा, लोग भगवान से प्रार्थना करने के लिए मंदिरों, मस्जिदों, चर्च, गुरुद्वारा जाते हैं, ताकि भगवान उन्हें आशीर्वाद दें। मैं कहता हूं कि अगर आप जैविक खेती की ओर बढ़ते हैं, तो भगवान आपसे ऐसे ही प्रसन्न हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि मैं वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ कह रहा हूं कि रासायनिक खाद के प्रयोग से आप पशुओं को मार रहे हैं। यदि आप जैविक खेती अपनाते हैं, तो इससे आप पशुओं को जीवन देंगे।


Download Android App
Download iOS App



