नई दिल्ली : दिल्ली के लोगों को यात्रा का बेहतर और आरामदायक अनुभव देने के लिए हालही में शुरू हुए कॉमन मोबिलिटी कार्ड से अब लोगों को ओर सहुलियत मिलने वाली है। फिलहाल 250 बसों में चलने वाले इस कार्ड से अब आप दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के पार्किंग शुल्क का भी भुगतान किया जा सकेगा। इतना ही नहीं यह कार्ड मेट्रो फीडर बसों में भी चलेगा। डीएमआरसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में दिल्ली मेट्रो नेटवर्क की अलग-अलग लाइनों में फैले 40 से अधिक रूट कवर करते हुए 200 से अधिक फीडर बसों का फ्लीट चलाया जा रहा है। लगभग दो लाख लोग हर दिन मेट्रो फीडर बस सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इन यात्रियों को लास्ट माइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए फीडर बसों और कुछ पार्किंग लॉट में कॉमन मोबिलिटी कार्ड का उपयोग शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इन बसों में यात्रा मेट्रो स्मार्ट कार्ड से किराये का भुगतान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इतना ही कॉमन मोबिलिटी कार्ड का उपयोग अब पार्किंग शुल्क के भुगतान के लिए भी किया जाएगा। फिलहाल 14 मेट्रो स्टेस्शनों पर यह सेवा शुरू की गई है।
भविष्य में डीएमआरसी के सभी पार्किंग लॉट में स्मार्ट कार्ड से भुगतान शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हैंड हैल्ड टर्मिनल (एचएचटी) के सॉफ्टवेयर को अपडेट किया कर दिया गया है। इस डिवाइस का उपयोग फीडर बसों में कार्ड को रीड करने और राशि लेने के लिए किया जाता है। इस नए सॉफ्टवेयर से फीडर बसों में टिकट की प्रक्रिया सरल बनाई जाएगी और इससे टिकट लेने-देने का समय भी बचेगा। फीडर बसों के लिए न्यूनतम और अधिकतम किराया क्रमशः 5 और 15 रुपए हैं।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



