नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) के अध्यक्ष अंकिव बसोया के ऊपर लगाए गए फर्जी डिग्री का मामला फिर तूल पकड़ा रहा है। इसके खिलाफ गुरुवार को डीयू के नॉर्थ कैंपस में एनएसयूआई और आईसा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान दोनों ही छात्र संगठनों ने अलग-अलग स्थान और समय पर पेटल चेस्ट और आर्ट फैकल्टी के मुख्य मार्ग को बंद किया।
जिसकी वजह से घंटों ट्रैफिक जाम रहा। बाद में पुलिस ने छात्र नेताओं को मौरिस नगर थाने ले गए जहां पर करीब दो घंटे बिठाए रखने के बाद उन्हें छोड़ा गया। छात्रों ने अंकिव बसोया और डीयू प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। साथ ही मांग की कि इस मामले में जल्द जांच कर दोबारा चुनाव कराए जाएं। ज्ञात हो डीयू प्रशासन ने तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर विश्वविद्यालय को जांच के लिए पत्र लिखा है।
NSUI का आरोप, DUSU अध्यक्ष ने फर्जी डिग्री के साथ लिया है दाखिला
वहीं दूसरी ओर दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले पर संज्ञान लेते हुए पहली सुनवाई अब 15 नवंबर को होगी। इस सुनवाई के तहत एनएसयूआई अपना पक्ष कोर्ट के सामने रखेगी। और दिल्ली युनिवर्सिटी से इस फर्जी मामले में डीयू की ओर से की गई कार्रवाई का कोर्ट से जवाब मांगने की गुजारिश करेगी।


Download Android App
Download iOS App



