दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को देखते हुए पिछले कुछ दिनों से ऑड ईवन लागू किया गया है। लेकिन यह नियम आज और कल लागू नहीं होगा। गुरूनानक देव की 550वें प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय की मांग पर सरकार ने छूट देने का फैसला लिया है। मगर उसके बाद फिर बुधवार से यानि 13 नवंबर से दोबारा सम विषम लागू हो जाएगा। यह 15 नवंबर तक चलेगा।
सिख संगठनों की तरफ से लंबे समय से ऑड ईवन से छूट की मांग की जा रही है। गुरूनानक देव की 550वें प्रकाश पर्व पर 11 नवंबर यानि सोमवार को प्रकाश पर्व को लेकर नगर कीर्तन निकाला जाता है। फिर अगले दिन 12 नवंबर यानि मंगलवार को प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।
प्रकाश पर्व पर गुरूद्वारों में बड़ी संख्या में लोग आते है। ऑड ईवन के चलते प्रकाश पर्व मनाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी को लेकर दो दिन तक ऑड ईवन लागू नहीं होगा। मगर उसके बाद फिर 13 नवंबर से दोबारा सम विषम लागू हो जाएगा। यह 15 नवंबर तक चलेगा।


Download Android App
Download iOS App



