इन दिनों बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में करीना कपूर उनके साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। दोनों स्टार्स की फिल्म लाल सिंह चड्ढा मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है।

वैसे यह कहना कुछ गलत नहीं होगा जब भी आमिर खान कोई नई फिल्म करते हैं तो उनके फैंस के बीच काफी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिलती है। अब लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सेट से करीना कपूर का पहला लुक लीक हुआ था जिसमें एक्ट्रेस सलवार सूट और दुपट्टा पहने दिखाई दी थीं।

वहीं करीना कपूर के बाद अब सेट से आमिर खान का भी पहला लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। आमिर खान की लीक हुई इन तस्वीरों में वह सरदार के लुक में दिख रहे हैं। जिसमें उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ उन्होंने पगड़ी पहनी हुई है।

इसके साथ ही आमिर खान ने पर्पल कलर की चैक शर्ट और ग्रे कलर की पेंट भी पहनी हुई है। फिल्म की शूटिंग इन दिनों चंडीगढ़ में चल रही है। फिलहाल फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है।

लाल सिंह चड्ढा पर्दे पर 2020 में आएगी…
ऐसा कहा जा रहा है कि एक्टर ने इस फिल्म के लिए अपना करीब 20 किलो वजन भी बढ़ाया है। आमिर खान ने अपने बर्थडे के मौके पर अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज की घोषणा की थी कि अगले साल यानी 2020 को यह फिल्म क्रिसमस के अवसर पर रिलीज होगी।

बता दें कि फिल्म लाल सिंह चड्ढा टॉम हैंक स्टारर हॉलीवुड फिल्म फॉरेस्ट गंप की रीमेक है। इस फिल्म को अद्वैत चंदन डायरेक्ट कर रहे हैं।

इस फिल्म के जरिए आमिर खान और अभिनेत्री करीना कपूर कई सालों बाद एक साथ फिल्म में दिखाई देने वाले हैं। अब यह देखना बेहद दिलचस्प होगा आखिर आमिर और करीना की जोड़ी कई सालों बाद पर्दे पर क्या धमाल मचाने वाली है।


Download Android App
Download iOS App



