राज्यसभा के पूर्व सांसद वैष्णब चरण परिदा का गुरुवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों ने कहा कि पारिदा को कैंसर था और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। पारिदा का जन्म 15 फरवरी 1941 को जयपुर जिले के श्रीरामपुर में हुआ था। पारिदा जुलाई 2010 में बीजू जनता दल (बीजद) के उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा के सांसद निर्वाचित हुए थे।
वह 1999 से 2008 तक समाजवादी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रहे। राजनेता, लेखक व सामाजिक कार्यकर्ता पारिदा ने राज्य में उड़िया भाषा के आंदोलन का नेतृत्व किया था। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान व ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने पारिदा के निधन पर शोक जताया।


Download Android App
Download iOS App




