जम्मू कश्मीर में बर्फ वादी के बीच राजनीती गरमा रही है। विधानसभा भंग होने के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आज सुबह बीजेपी नेता राम माधव ने NC-PDP पर बड़ा बयान दिया। जिसके बाद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और राम माधव के बीच जुबानी जंग छिड़ गयी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में नई साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और पीडीपी की सरकार गिरी थी तो हम चुनाव चाहते थे।
बीजेपी सरकार बनाने की साजिश रच रही थी। राज्यपाल दफ्तर में फैक्स मशीन नहीं चलने पर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि फैक्स मशीन ने लोकतंत्र का गला घोंटा है और ये कैसी फैक्स मशीन है जो इशारे पर चल रही है। फैक्स मशीन की भी जांच होनी चाहिए। अब्दुल्ला ने कहा कि जब सरकार बनाने के लिए बीजेपी और पीडीपी साथ आ सकते हैं तो हम क्यों नहीं।
उन्होंने कहा कि विधायकों की खरीद फरोख्त की जांच होनी चाहिए और हम कुर्सी की सौदाबाजी नहीं करते। उन्होंने कहा कि हम जम्मू- कश्मीर को बचाना चाहते हैं और इसलिए हम साथ हैं। अब्दुल्ला की आपत्ति के बाद राम माधव ने अपने शब्द वापस लिए।


Download Android App
Download iOS App




