जमानती अपराधियों की जमानत निरस्त हो

Summary :

अग्रवाल ने कहा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही सक्रिय अपराधी जो वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहे हैं उनकी जमानत निरस्त की जाए।

हरिद्वार : एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने कहा कि सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही सक्रिय अपराधी जो वर्तमान में जमानत पर बाहर चल रहे हैं उनकी जमानत निरस्त की जाए। एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने रोशनाबाद स्थित पुलिस ऑफिस में आगामी नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी और सीओ के साथ बैठक की। एसएसपी ने कहा कि निर्वाचन से संबंधित प्रत्याशियों व उसके सर्मथकों के बीच पुरानी रंजिशों का पता लगाए जाए और सभी पर विशेष निगरानी रखी जाए। कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से मुद्दा न बनने दिए जाए।

कहा कि शांतिभंग करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर मुचलके पाबंद की कार्रवाई की जाए। साथ ही अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले शराब के ठेकों पर भी निगाह रखी जाए। शराब की दुकानों के संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिए जाएं कि किसी भी दशा में निर्धारित समयावधि के उपारंत दुकान न खोली जाए।

बैठक में एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी ममता वोहरा, एसपी क्राइम मंजूनाथ टीसी, एएसपी रचिता जुयाल, मनोज कत्याल, परीक्षित कुमार, सीओ प्रकाश देवली, एसके सिंह, चंदन सिंह बिष्ट आदि पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Desk Team