हरिद्वार : हरिद्वार जनपद में एक माह बाद सिंचाई विभाग ने गंगनहर में पानी छोड़ दिया है। पानी छोड़ने के बाद हरकी पैड़ी समेत सभी घाटों पर पहले की तरह गंगा बहने लगी है। एक महीने से सूने पड़े घाटों पर पहले की तरह रौनक लौट आई है। हर बार की तरह गंगनहर में निर्माण कार्य कराने को लेकर यूपी सिंचाई विभाग ने आठ अक्तूबर की रात को गंगनहर को बंद कर दिया था। हर बार तो दशहरे की रात में बंद होने वाली गंगनहर इस बार पहले ही बंद कर दी गई थी।
गंगा बंदी के दौरान इस बार यह एहतियात भी बरती गई कि हरकी पैड़ी पर पिछले सालों की अपेक्षा ज्यादा जल था। अलबत्ता देवपुरा से आगे गंगनहर में जल उपलब्ध नहीं था। इस अवधि में यूपी सिंचाई विभाग की ओर से गंगनहर में हरिद्वार से लेकर आगे यूपी तक कई निर्माण कार्य, गंगनहर की सफाई और अन्य कार्य कराए गए। घोषित कार्यक्रम के अनुसार दीपावली की रात में ही गंगनहर में पानी छोड़ दिया गया। सिंचाई विभाग के एसडीओ हैडवर्कस विक्रांत कुमार ने बताया कि नियत समय पर गंगनहर में पानी छोड़ दिया गया है।
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



